नवापारा राजिम। निकटस्थ ग्राम थनौद में लोक नृत्य स्पर्धा का शुभारंभ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक कला की महक पूरी दुनिया में फैली है। लोक कला हमारी धरोहर है, इसे जीवंत बना कर रखना नई पीढ़ी की महती जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों ने पीढ़ी दर पीढ़ी इसे संजो कर विकसित किया है। यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि ज्ञान वर्धन का माध्यम है । इस अवसर पर मुख्य रूप से वेदव्यास तारक, सरपंच अक्षय कुमार साहू, उपसरपंच देव कुमार विश्वकर्मा, सहकारी समिति के अध्यक्ष मदन साहू, पूर्व सरपंच रेवाराम साहू, पितांबर सिन्हा, तिलक सिन्हा एवं परमानंद साहू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

