आज पखांजूर के नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के बधाई समारोह में जिले के शीर्ष नेतृत्व समेत पहुंचे हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता…

बिप्लब् कुण्डू/पखांजुर.आज के बधाई समारोह एवं रैली में भाग लेने अंतागढ़ विधानसभा के जनसेवक माननीय अनुप नाग जी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव जी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश ठाकुर जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला जी, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील गोस्वामी जी, जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी विश्राम गावड़े जी एवं कई दिग्गज नेताओं समेत परलकोट से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे, जहां नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा जी के अध्यक्ष बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं द्वारा बम- पटाखों से जश्न मनाते हुए कापसी से रैली का आरंभ हुआ जो पखांजूर से होकर बांदे तक जश्न मनाने के पश्चात पुनः पखांजूर में आकर रैली का अंत हुआ, इसके बाद विधायक कार्यालय पखांजूर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।

जहा अंतागढ़ विधानसभा के जनसेवक माननीय अनुप नाग जी ने कहा की मै मेरे छोटे भाई परलकोट के ऊर्जावान युवा नेता, 24 घंटे कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहने वाले एवं कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले पंकज साहा जी को पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त होने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है की पंकज साहा जी अपनी ऊर्जा से कांग्रेस पार्टी को बहुत मजबूत करेंगे ।

जिला पंचायत अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव जी ने कहा की मेरे प्रिय छोटे भाई परलकोट के ऊर्जावान युवा नेता पंकज साहा जी को पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर ढेर सारी बधाई देता हूं और मै आशा करता हूं की आपके आने से परलकोट कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार होगा ।

एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता नरेश ठाकुर जी ने भी नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा जी को बधाई दी और उन्होंने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है की ऐसे ऊर्जावान व्यक्ति कांग्रेस पार्टी के संगठन को और अंतागढ़ विधानसभा के जनसेवक माननीय अनुप नाग जी के कंधो को मजबूती प्रदान करेंगे ।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला जी ने भी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा की पंकज साहा जी परलकोट में हजारों युवाओं के नेता है जिन्हे आज पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है मुझे गर्व है की संगठन में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल रही है इसीलिए युवाओं को राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ।

परलकोट के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आदरणीय टुलू भट्टाचार्य जी ने कहा की मेरे प्रिय छोटे भाई पंकज साहा जी को मै पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अपनी शुभकामनाए देता हूं और मुझे आशा एवं पूर्ण विश्वास भी है की पंकज भाई परलकोट के हर क्षेत्र में कांग्रेस के संगठन एवं माननीय अनुप नाग जी के हाथो को मजबूती प्रदान करेंगे ।

आज के कार्यक्रम में अंतागढ़ विधानसभा के जनसेवक माननीय अनुप नाग जी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेश ठाकुर जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला जी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टुलू भट्टाचार्य जी, सुनील गोस्वामी जी, विश्राम गावड़े जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा जी, जगदीश साहा, प्रदेश सचिव सुप्रकाश मल्लिक जी, आमित भद्र जी, शुक्ला साहा जी, संतोष कीर्तनिया जी, अनिमेष चक्रवती जी, आकाश महंत, संजय कीर्तनिया, मुकुल पाल, रंजीत दे, पंकज घोष, आशीष मंडल, गौर मंडल, कपिल दीक्षित, अभिक भट्टाचार्य, सुखदेव आचला, प्रणव मंडल, अमल बड़ाई, मिता मंडल, हरिदास सरकार, स्वपन बैनर्जी, लाली बैनर्जी समेत हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।