विभाग के सह पर चल रहा है झोलाछाप डाक्टरों का अवैध कारोबार
बोरसी में बेधड़क क्लीनिक संचालित कर रहा है झोलाछाप डाक्टर

परमेश्वर कुमार साहू ,संभाग ब्यूरो ,20 जनवरी 2021
गरियाबंद जिले में झोलाछाप डॉक्टरों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है ।जो विभाग से बिना परमिशन व नर्सिंग होम एक्ट के सारे नियमों को ताक में रखकर संचालित हो रहा है। लेकिन जिले के जिम्मेदार जिला चिकित्सा अधिकारी बीएमओ, एसडीएम को जानकारी देने के बावजूद भी उनके कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है ।नतीजन कार्यवाही ना होने से झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले लगातार बुलंद होता जा रहा है। और बेधड़क क्लीनिक संचालित कर रहे हैं ।फिर भी जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं ।इससे तो साफ जाहिर हो रहा है कि झोलाछाप डॉक्टरों का गोरखधंधा विभाग के संरक्षण में ही फल फूल रहा है।
गौरतलब है कि अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों पर शासन द्वारा सख्त निर्देश के बावजूद भी उनके ही अफसर शासन के आदेश को मजाक बनाकर ठेंगा दिखाने में लगे हुए हैं ।वही फिंगेश्वर ब्लॉक में नगर के आसपास दर्जनों गांव में अवैध क्लीनिक संचालित है वही ब्लॉक मुख्यालय से 2 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम बोरसी में भानु सिन्हा द्वारा बीना विभाग के परमिशन के अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर खुलेआम मरीजों का इलाज का प्रतिबंधित दवाइयां दिया जा रहा है। फिर भी जानकारी के बावजूद चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है की बीएमओ पीके कुदेशिया ही अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने वाले इन झोलाछाप डॉक्टरों को शह दे रहा है क्योंकि इस मामले बीएमओ को अवगत कईयों बार कराया जा चुका है ।लेकिन हर बार कार्यवाही की बात कर पल्ला झाड़ने में लगा है जिले में शासन और जनप्रतिनिधियों पर अफसरशाही भारी पड़ता दिखाई दे रहा है जिसके कारण उनके ही अधिकारी सारे आदेश को दरकिनार करने में लगे हैं जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है आखिर कब सुधरेगा प्रशासन और कब सुधरेगी व्यवस्था है यह सबसे बड़ा सवाल है।
बता दे की बोरसी में संचालित क्लीनिक के संचालक भानु सिन्हा से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी लोग चला रहे है वैसी हम भी चला रहे है ।उनके जवाब से तो ऐसा लगा कि उन्हें किसी भी कानून व नियमो से कोई दर नहीं है ।सूत्र ये भी बता रहा कि उक्त झोलाछाप डाक्टर भानु सिन्हा का कुछ जनप्रतिनिधियों से अच्छी पकड़ है ।जिसके कारण उन्हें अवैध कार्यों में संलिप्त होने के बाद भी कोई डर नहीं और खुलेआम क्लीनिक संचालित कर मरीजों का इलाज कर रहे है ।
