तड़वायली अतिसंवेदनशील नक्सलगढ़ में विधायक विक्रम उसेंडी का तिरंगायात्रा रैली।

कांकेर – लाल आतंक का गढ़ माने जाने वाला कांकेर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र तड़वायली,जहां पहली बार तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक विक्रम उसेंडी, कभी नक्सली दहशत का गढ़ था अतिसंवेदनशील नक्सली क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले ताड़वायली इलाके में तिरंगा यात्रा का नजारा अब बदलते हालात की तस्वीर पेश कर रहा है। जिस क्षेत्र में कभी तिरंगा झंडा फहराना भी खतरे से खाली नहीं माना जाता था वहीं अब नक्सली उन्मूलन के बाद राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ज्ञात हो इस तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक विक्रम उसेंडी स्वयं मोटरसाइकिल पर सवार होकर शामिल हुए। बांदे से बुलेट मोटरसाइकिल को चलाते हुए विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। बाइक यात्रा के दौरान विक्रम उसेंडी के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं बांदे मंडल प्रभारी दीपांकर दत्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। कभी नक्सली गतिविधियों के कारण भय के साये में रहने वाला यह क्षेत्र अब लोकतांत्रिक गतिविधियों और राष्ट्रीय पर्वों के आयोजनों से गुलजार नजर आ रहा है। तिरंगा यात्रा को क्षेत्र में बदले माहौल और नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है। विधायक विक्रम उसेंडी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर यात्रा में सहभागिता ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह बढ़ाया।