रायपुर बुढ़ापारा शुक्ल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद श्रद्धा विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी सरला देवी शुक्ला को दी गयी श्रद्धांजलि…

रायपुर. आज रायपुर बुढ़ापारा शुक्ल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद श्रद्धा विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी सरला देवी शुक्ला का 7 जनवरी को निधन दिल्ली में हो गया था जिसकी आज 17 जनवरी को ऐतिहासिक भवन शुक्ला भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर एवं कांग्रेस के निगम मंडल के पदाधिकारी वरिष्ठ वर्तमान संगठन के पदाधिकारी सहित प्रदेश के राजनीतिक सामाजिक सभी वरिष्ठ जन उपस्थित होकर अपनी पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और साथ में माननीय अमितेश भैय्या जी प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री छ.ग.शासन एवं वरिष्ठ विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र एवं शुक्ल परिवार भी उपस्थित थे सभी लोगों ने सरला शुक्ला जी की सरलता को याद किया, सभी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर और उन्हें याद किया.