खर्रा में मड़ई मिलन समारोह का हुआ आयोजन,अतिथिओं ने इसे खुशहाली का एक पर्व का बताया…

मुकेश कश्यप@कुरूद:- ग्राम पंचायत खर्रा में ग्रामीणों एवं युवा समिति के द्वारा मड़ई मिलन समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य तारिणी चंद्राकर सभापति जिला पंचायत धमतरी थी।अध्यक्षता सुमन साहु सभापति जिला पँचायत धमतरी ने की।विशिष्ट अतिथि नीलम चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य,डां. संतोष साहु ,धरमपाल साहु ,अजय कश्यप थे। पूजन-वंदन और अतिथि स्वागत की कड़ी के पश्चात अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती सुमन साहु ने कहा कि मड़ई आयोजन हमारे ग्रामीण संस्कृति एवं सद्भावना की एक अतुल्य परंपरा है जिसे हमेशा बनाकर रखने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

तारिणी चंद्राकर ने भी अपनी बातों को रखते हुए संबोधित किया कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी ग्रामीण विरासत को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध है जिसका परिणाम है कि राजिम मेले के स्वरूप को यथावत रखते हुए ग्रामीण संस्कृति एवं त्यौहार तीजा-पोला व हरेली को बहुत ही धुमधाम से मनाने के लिए शासन स्तर पर बड़े कार्यक्रमो का आयोजन करते रहे है।

ग्रामवासी एवं आयोजक युवा समिति अपने प्रिय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर फुले नहीं समा रहे थे। इस अवसर पर मन्नू साहु ,नरेंद्र ध्रुवंशी, सेवाराम साहु ,चुन्नु साहु, लाकेश साहु ,हरीश सोनबेर ,पृथ्वी साहू, छबि वर्मा, अरुण साहु सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं आयोजक समिति के सदस्य गण उपस्थित थे