घटारानी में सड़क रिपेयरिंग के नाम पर विभाग व ठेकेदार कर रहा है थूंक पालिश,
सड़क निर्माण में किया जा रहा है घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग,
मौके पर विभाग के सब इंजीनियर गायब

परमेश्वर कुमार साहू ,संभाग ब्यूरो@17 जनवरी 2021
घटारानी प्रवेश द्वार से घटारानी स्थल तक सड़क रिपेयरिंग के नाम पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ठेकेदार से मिलकर थूंक पालिश का काम जोरों पर चल रहा है। सारे नियमों को ताक में रखकर गुणवत्ताहीन मटेरियल का इस्तेमाल घटारानी पहुंच मार्ग में किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक थर्ड क्लास का रोड धार्मिक एवं पर्यटन स्थल में बनाया जा रहा है ।पूरा खेल पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारी के लापरवाही से चल रहा है।जिसके कारण आम नागरिकों को खराब व सस्ती और दुर्घटना को आमंत्रित करने वाला सड़क मिल रहा है। जो अभी से ही उखड़ने लगा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल घटारानी धाम में हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है ऐसे में विभाग और ठेकेदार की मनमानी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन जिम्मेदारों ने भ्रष्टाचार करने माता के दरबार को भी नहीं बख्शा। जिसके कारण घटारानी मार्ग ज्यादा दिन नहीं चल पाया और उखड़ गया। जिसे अब ठेकेदार व विभाग द्वारा रिपेयरिंग के नाम पर केवल थुंक पॉलिश करके केवल खानापूर्ति किया जा रहा है। मौके पर बिना विभागीय इंजीनियर के बिना काम चल रहा है इससे तो साफ जाहिर होता है कि विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से गुणवत्ताहिन सड़क निर्माण का गोरखधंधा चल रहा है। वही इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ एमके साहू से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने ठेकेदार की मनमानी पूर्वक कार्य को बेहतरीन कार्य बताया और कहा कि ठेकेदार द्वारा 5 साल की गारंटी के साथ काम किया जा रहा है रोड उखड़ता है तो ठेकेदार और बनाएगा यह तो उनका काम ही है चाहे कितनो भी रोड खराब हो ठेकेदार अपनी गारंटी अवधि तक रिपेयरिंग करता रहेगा।
लेकिन अब सवाल यह है क्या शुरुआती दौर में सड़क को इतना घटिया बनाया गया था कि विभाग कह रहा है कि ठेकेदार बार-बार रिपेयरिंग करेगा अगर सड़क को शुरुआत की ही दौर में मजबूत बनाया गया होता तो बार-बार रिपेरिंग की नौबत ही नहीं पड़ता। ऐसे में तो साफ है कि विभाग और ठेकेदार मिलकर गुणवताहीन सड़क बनाकर केवल खानापूर्ति करने में लगे हैं जिसके कारण सड़कें जल्दी उखड़ रही है और जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। जिससे आम नागरिक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों को आम नागरिकों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
वहीं इस मामले को लेकर जय घटारानी विकास समिति के अध्यक्ष तारण सिंग ध्रुव को भी संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि घटारानी में सड़क रिपेयरिंग का कार्य हो रहा है इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है ।
