मुकेश कश्यप@धमतरी, जिला पंचायत क्षेत्र क्रं. 3 की सक्रिय जिला सदस्य तथा महिला बाल विकास स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग की सभापति श्रीमती सुमनसंतोष साहु ने अपने क्षेत्र के दरबा मुरा कोंडापार कुल्हाड़ी ढेंठा धुमा कठौली नारी चारभाठा गुदगुदा भैसमुंडी मेंडरका संकरी रावनगुडा बकली गोजी सिवनीकला परसवानी दहदहा में एसबीएम के तहत सार्वजनिक शौचालय के लिए प्रत्येक ग्राम में 3.50 लाख रुपये के साथ कुल 70 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभापति जी ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि समस्त सरपंचों को बधाई तथा क्षेत्र की प्रमुख मांगों एवं समस्याओं की पुर्णता के लिए मेरी कोशिश जारी रहेगी तथा क्षेत्र के सुगम आवागमन की आवश्यकता के लिए मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी एवं विभागीय मंत्री को मांग पत्र सौंपी जा चुकी है।

जिसे आगामी बजट में रखने का पुर्ण आश्वासन दिए है जिनमें चटौद से हसदा मार्ग चौड़ीकरण, दरबा से कुल्हाड़ी ढेंठा दर्रा पटेवा मार्ग चौड़ीकरण, मुरा खुरसेंगा मोंहदी चंडी मार्ग चौड़ीकरण, दरबा कोटगांव ढेंठा एवं करगा मार्ग नवीनीकरण, खर्रा सिर्री मार्ग चौडीकरण फुसेरा से चिंवरी मार्ग सिवनीकला से परसवानी दहदहा मेंडरका नवीनीकरण प्रमुख है। विभिन्न पंचायतों को सार्वजनिक शौचालय के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान करने के लिए श्रीमती सुमनसंतोष साहु के प्रति जानसिंग यादव जनपद उपाध्यक्ष , जनपद सभापति धरमपाल साहु ,जनपद सदस्य पुरषोत्तम साहु, देवकुमारी गिरवर साहु ,धनेश्वरी मिलन साहु ,तामेश्वरी गौकरण साहु, डां. लोकेश साहु, डीलन चंद्राकर सरपंच संघ अध्यक्ष,सरपंच कविता पुर्णेंद्र साहु ,जगतपाल साहु ,तुलसीनारायण यादव ,बहुर साहु ,थानेश्वर तारक ,ईश्वर साहु , बसंती सुरेंद्र साहु, नरेंद्र साहु ,त्रिलोकचंद साहु, टेमीन धरम साहु, घनश्याम साहु ,यशवंत साहु ,सीमा बघेल ,पुष्पेंद्र साहु ,नीरा भीषम नगारची, कमलेश्वरी साहु, विश्वनाथ साहु ,कुलेश्वर साहु ,अमित चंद्राकर , विजय निर्मलकर, योगेश साहु, दयाराम साहु, दुरेंद्र साहु ,फिरोज बारले ,यशवंत साहु, हेमंत नवरंगे, चुन्नीलाल साहु ,सोमप्रकाश साहु, आकाश साहु ,धन्नु साहु ,हेमंत साहु, मोनु साहु आदि कार्यकर्ताओं ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
