जिला प्रभारी मंत्री से भेंट कर समस्याओं से कराया अवगत…

मुकेश कश्यप@रायपुर:-नगरी सिहावा युवा कॉंग्रेस नेता पंकज माधव सिह ध्रुव ने जिले के प्रभारी मन्त्री कवासी लखमा से सौजन्य भेंट कर उपस्वास्थ्य केंद्र सिहावा मे एमबीबीएस डॉक्टर को पदस्थ करने की मांग की है ।उप स्वास्थ्य केंद्र सिहावा मे डॉक्टर का पद विगत 2 वर्षो से रिक्त है,इससे 34 गांव के लोगो को स्वास्थ्य सुविधाओ से वंचित होना पड़ रहा है। लोगो ने इस समस्या को जब कॉंग्रेस के युवा नेता पंकज माधव सिह ध्रुव को बताया तो तत्काल ध्रुव जी ने लखमा जी से उपस्वास्थ्य केंद्र सिहावा मे डॉक्टर को पदस्थ करने की मांग की ।इस पर प्रभारी मन्त्री ने 20 जनवरी को जिला स्तरीय मीटिंग मे आने को कहा तथा समस्या के निराकरण हेतु उसी दिन जिला कलेक्टर को निर्देश देने की बात कही।
इस मुलाकात के दौरान धमतरी के पूर्व विधायक हर्षद मेहता , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नगरी रवि ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुकरेल करण चंद्राकर, वरिष्ठ कॉंग्रेसी कार्यकर्ता राम सिह पटेल, मिलेश्वर साहू, दुर्गेश कश्यप, सुभाष साहू ,योगेंद्र सिह ध्रुव आदि उपस्थित थे।