गोजी में निर्माण कार्यो के लोकार्पण पर पधारेंगे मंत्री कवासी लखमा…

मुकेश कश्यप@कुरुद:-ग्राम गोजी में 18 जनवरी सोमवार को विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन का आयोजन किया गया है।मुख्य अतिथि कवासी लखमा कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री रहेंगे।अध्यक्षता सुश्री राजकुमारी दीवान उपाध्यक्ष राज्य अजजा आयोग छ.ग. , अध्यक्षता शरद लोहाना जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी,कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी,तारिणी नीलम चन्द्राकर सभापति जिला पंचायत धमतरी ,सुमन संतोष साहू सभापति जिला पंचायत धमतरी , लक्ष्मीकांता साहू छाया विधायक, लेखराम साहू पूर्व विधायक धमतरी,शारदा देवी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरुद, जानसिंह यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कुरुद, तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद, आशीष शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद,मुकेश कोसरे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा,प्रमोद साहू पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद,तामेश्वरी गौकरण साहू जनपद सदस्य कठौली ,डीलन चन्द्राकर अध्यक्ष सरपंच संघ कुरुद एवं समस्त सरपंच गण होंगे।इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्राम सरपंच एवं अधिवक्ता थानेश्वर तारक सहित समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय लोगो को शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है।