थाना राजिम की कार्यवाही, ऑपरेशन मुस्कान के तहत मूक बधिर बालक को किया गया दस्तयाब…

राजिम पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौड़ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी टी आर कवर गरियाबंद के मार्गदर्शन में अभियान मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक बालिकाओं की दस्तयाब हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजिम के अपराध क्रमांक 252/20 धारा 363 भादवि के मामले में प्रार्थी संजय उर्फ संजू यादव पिता स्वर्गीय कार्तिक राम यादव उम्र 41 साल निवासी मैडम चौक वार्ड नंबर 5 गोबरा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ दिनांक 22:12 2020 के 14:49 बजे थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12:12 2020 को इसका मंझला बेटा विकास यादव पिता संजय यादव उम्र 15 साल 11 माह 30 दिन को रायपुर में ले गया था जो स्वयं के काम से दूसरे साइड जाने के कारण अपने ठेकेदार को राजिम जाने वाली बस में बिठा देने की बात व मैडम चौक नवापारा में उतार देना कंडक्टर को कह कर दूसरे साइट काम पर चला गया दोपहर को अपनी पत्नी को फोन लगाकर पूछा तो विकास घर नहीं पहुंचा है.

 

बताई तब प्रार्थी अपने ठेकेदार को फोन लगाया तो बताया कि प्रातः 10:40 बजे लाल रंग की भगत बस में कालीबाड़ी चौक रायपुर में बिठाया हूं वह कंडक्टर को समझाया हूं कि उसको मैडम चौक नवापारा उतार देना क्योंकि विकास बोल सुन नहीं सकता रात्रि करीबन 8:00 बजे घर आया तो उसका बेटा घर नहीं पहुंचा था दिनांक 13:12 2020 को रायपुर जाकर ठेकेदार को पूछा तो बताया कि बस में गोलू कंडेक्टर था जिससे पूछने से बताया कि विकास को राजीम बस स्टैंड में दोपहर 12:20 बजे उतारा हूं जिसे आसपास व रिश्तेदारों मैं पता तलाश किया जो नहीं मिला की रिपोर्ट पर थाना राजिम में गुम इंसान क्रमांक 34 /2020 कायम कर विकास के नाबालिग होने से अपहरण हो जाने की आशंका पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया प्रकरण की विवेचना क्रम में अपहृत बालक के पता तलाश हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित किया गया था.

 

जिसके तारतम्य में रेलवे हेल्पलाइन नंबर से एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल पंचकूला हरियाणा के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार से संपर्क किया गया जिसके माध्यम से प्रकरण के अपहृत मूक-बधिर बालक को बाल गृह समर्पित खुला आश्रम बिलासपुर छत्तीसगढ़ में होने पता चलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा स्पेशल टीम बनाकर बालक को बालगृह समर्पित खुला आश्रम बिलासपुर छत्तीसगढ़ जा कर अपहृत मुखबिर बालक विकास यादव पिता संजय यादव उम्र 15 साल 11 माह 23 दिन को दस्तयाब किया गया प्रकरण के अपहृत मुक बधिर बालक विकास यादव पिता संजय यादव उम्र 15 साल 11 माह 30 दिन को दस्तयाब करने में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल उपनिरीक्षक रामेश्वरी बघेल आरक्षक क्रमांक 280 भूपेंद्र प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा विशेष सूचना व अहम योगदान उपनिरीक्षक रामेश्वरी बघेल थाना राजिम का रहा