गुरु और ज्ञान की महिमा ही जींवन का सार, पांडेय…

मुकेश कश्यप@कुरुद:-मानव सेवा शिक्षा संस्थान कबीर तीर्थ मंदरौद घाट में आयोजित दो दिवसीय कबीर मेले के द्वितीय दिवस आज कबीर साहेब जी के सन्देशो एवं प्रवचन के माध्यम से जींवन की सार्थकता का वर्णन किया गया।मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे राहुल गांधी विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रमेश पांडेय ने संत कबीर जी के दोहों के माध्यम से जींवन में विसंगतियों से बचने और चरित्र में ईश्वर को स्थापित करने की बात कही,गुरु और ज्ञान की महिमा से ही हम सब सफलता के चरण में चलते हुए आगे बढ़ते है।अहंकार का नाश करना और आत्मसंतोष रखना ही कबीर जी के वचनों का सार है।

कबीर जी ने विपरीत परिस्थितियों में अपने आप को सिद्ध कर समाज के सामने नर से नारायण बनने का आदर्श स्थापित किया था। इसी तरह आज के मुख्य वक्ताओं में संत घनश्याम साहेब व संत भुवनेश्वर साहेब ने भी कबीर जी के जींवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से सत्संग और प्रेममयी व्यवहार को ग्रहण करने की बातें कही।संत गुरुजन लोगों को ज्ञान देते हैं।संतों के आशीर्वाद के बिना कोई लाभ नहीं मिलता।आयोध्या गोरखपुर व आसपास से आये अन्य वक्ताओं ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस अवसर पर गजेन्द्र चन्द्राकर, उमेशचन्द्राकर,अधिवक्ता लिपिक प्रदीप साहू , राधेश्याम साहू , नेमीचंद पटेल ,लीखेश्वर साहू, भुवन लाल साहू ,रमन लाल साहू,तामेश्वर साहू ,चूड़ामणि साहू सहित भक्तगण उपस्थित थे।