मुकेश कश्यप@भखारा:-बुधवार को ग्राम भठेली में भखारा सतनामी समाज की बैठक आयोजित की गई,जिसमें सामाजिक चर्चा के दौरान अहम निर्णय लिया गया।जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन व युवक-युवती परिचय सम्मेलन फरवरी में सतनामी समाज ब्लाक भखारा में कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।इसी तरह जिला पदाधिकारियो द्वारा डॉ मुकेश कोसरे को पुनः ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

उक्त बैठक में जिला संचालक मंडल रामेश्वर कुर्रे जिलाध्यक्ष आरपी सम्भाकर,जिला उपाध्यक्ष मोहन जांगड़े ,जिला कोषाध्यक्ष डीपी.जोशी, ब्लाक भखारा अध्यक्ष परमेश्वर जांगड़े,ब्लाक सचिव पुष्पेन्द्र जोशी,भखारा परिक्षेत्र अध्यक्ष तेजेशवर कुर्रे, परिक्षेत्र सचिव चमन जोशी, परिक्षेत्र उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी, कचना परिक्षेत्र अध्यक्ष बिरेंद्र सोनवानी, परिक्षेत्र उपाध्यक्ष हीरालाल बंजारे, परिक्षेत्र कोषाध्यक्ष गजेन्द्र बंजारे, ग्राम भठेली अध्यक्ष सोनूराम ठीठी, लीलाराम कुर्रे, कांशीराम चंदेल, प्रेमलाल कुर्रे, गंगा प्रसाद मारकण्डे, बलीराम कोसरे, शंकर लाल कुर्रे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।
