मुकेश कश्यप@कुरुद:-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा 15 जनवरी को देश की राजधानी नईदिल्ली में आंदोलनरत किसान भाइयों के समर्थन और केंद्र सरकार द्वारा थोपी गयी तीन कृषि काले कानून तथा पेट्रोल-डीजल में हुई बेतहाशा मूल्य वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग को लेकर को 12 बजे से राजीव भवन रायपुर में प्रदेश स्तरीय किसान अधिकार दिवस आयोजित किया गया है।जिसमे प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया,मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ,एआईसीसी प्रदेश प्रभारी सचिव चन्दन यादव ,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री मंडल के सदस्यों व वरिष्ठ नेताओ की उपस्थिति में रैली निकालकर राजभवन का घेराव कर मान.राज्यपाल से उक्त तीनों काले कानून को खत्म करने सहित पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को वापस लिए जाने की मांग की जाएगी।

इस कार्यक्रम के लिए ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने ब्लॉक कांग्रेस ,युवा ब्लॉक कांग्रेस ,महिला कांग्रेस, ग्रामीण कांग्रेस ,एनएसयूआई सहित सभी कांग्रेस जंनो को शामिल होने की अपील की है।
