पखांजूर-बिप्लब् कुण्डू, कभी नेटवर्क बंद होने तो कभी स्टाफ को कोरोना निकल जाने के चलते एसबीआई पखांजूर लगातार सात दिनों से बंद है। पखांजूर एसबीआई क्षेत्र का लीड बैंक होने के चलते अन्य बैंकों को पैसे नहीं मिल पा रहे जिसके चलते उन बैंकों का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस परेशानी के चलते क्षेत्र भर के लोग परेशान है। और सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है रोजाना सैकड़ों की संख्या में किसान धान का पैसा निकालने जिला सहाकारी बैंक पखांजूर पहुंच रहे है पर उन्हें निराश हो लौटना पड़ रहा है। नगर में कोरोना फिर पैर पसारने लगा है एसबीआई पखांजूर में अब तक पांच स्टाफ कोरोना संक्रमित हो चुके है साथ ही नगर पंचायत उपा/यक्ष उपा/यक्ष की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है, उनके घर के दो अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित मिले है। नगर पंचायत उपा/यक्ष विगत सप्ताह भर से पखांजूर नगर पंचायत नहीं जा रही थी जिस कारण आज नगर पंचायत तो बंद नहीं हुआ पर सभी स्टाफ का एंटीजेन टैस्ट किया गया जिसमें सभी निगेटिव आऐ है। एसबीआई पखांजूर में लगातार कोरोना संक्रमित आने से बैंक बंद चल रहा है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिनांक 3 दिसंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहा तो दिनांक 4 तथा 5 दिसंबर को बीएसएनएल नेटवर्क बंद होने के कारण बैंक में काम नहीं हुआ दिनांक 5 दिसंबर को ही सभी स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई इस दौरान पखांजूर एसबीआई के तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले जिस कारण दिनांक 6 दिसंबर को बैंक बंद रहा। दिनांक 7 दिसंबर को पखांजूर एसबीआई जरूर खुला पर स्टाफ कम होने के कारण काम प्रभावित रहा। इसी दिन शाम को कोरोना की नोक टू की रिर्पोट आई जिसमें दो स्टाफ और कोरोना संक्रमित मिले जिसके बाद आज पुनः बैंक बंद हो गया है। दिनांक 9 को दूसरा शनिवार तथा दिनांक 10 को रविवार होने के कारण अब सोमबार को ही बैंक खुलने की संभावना है।
एक ओर एसबीआई पखांजूर में लगातार कोरोना के मामले आ रहे है वही अधिकारियों की लापरवाही के चलते इस खतरे को और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट आने के पहले ही बैंक खोल दिया गया दिनांक 7 दिसंबर को बैंक खोला गया इस दिन दो संक्रमित स्टाफ भी काम करते रहे जिसकी रिर्पोट शाम को आई जिसके बाद बैंक को पुनः बंद किया गया है। दिनांक 5 दिसंबर को जब कोरोना किट से जांच की गई थी तब दोनो स्टाफ निगेटिव आऐ थे पर इनकी नोकटू रिर्पोट पाॅजेटिव आई। एसे में 7 दिसंबर को स्टाफ न जाने कितनों ग्राहकों के संपर्क में आया एसे में उन ग्राहकों को भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सकों द्वारा रिपोर्ट आने तक सभी स्टाफ को आईसोलेट रहने को कहा गया था इसके बाद भी बैंक खोल दिया गया।
लगातार बैंक बंद होने के चलते पखांजूर एसबीआई सहित इसकी दो कापसी तथा बांदे की शाखा भी प्रभावित हो रही है इसके अलावा ग्रामीण बैंक की तीन शाखाऐं जिला सहकारी बैंक की तीन शाखाऐं देना बैंक पखांजूर सहित पोस्ट आफिस की शाखाऐं प्रभावित हो रही है। सभी शाखाओं में लगभग भुगतान बंद है। पर सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है।

लगातार एसबीआई के बंद होने के कारण क्षेत्र भर में बैंकिग सेवा प्रभावित हो रही है सभी बैंकों को पखांजूर एसबीआई से ही पैसे मिला करते थे पर लगातार बैंक बंद होने के कारण सभी बैंक को पैसे नहीं मिल रहे जिस कारण कोई भी बैंक भुगतान नहीं कर पा रहा। जिन बैंकों में थोड़ा बहुत पैसा जमा हो रहा है उसी पैसे से छोटे मोटे भुगतान हो रहे है। बैंक बंद होने के चलते क्षेत्र के एटीएम में भी पैसे नहीं डल पा रहे है जिस कारण लोगों को और परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र भर के एटीएम भी दिनांक 3 दिसंबर से खाली है। दिनांक 7 दिसंबर को एक दिन बैंक खुलने के बाद जरूर पैसे डाले गऐ थे पर एक दिन में ही एटीएम खाली हो गऐ और आज से पुनः एटीएम में पैसे नहीं डाले जाने के कारण पुनः एटीएम खाली पड़े है। सबसे परेशानी किसानों को हो रही है जो धान का पैसा उठाने रोज जिला सहाकारी बैंक के चक्कर लगा रहे है। पखांजूर स्थित जिला सहकारी बैंक में दिनंाक 3 दिसंबर से कोई भुगतान नहीं हो रहा है। आज भी बैंक के सामने बड़ी संख्या में किसान बैठे रहे पर सुबह जैसे ही पखांजूर एसबीआई बैंक बंद होने की सूचना मिली तो सभी किसानों को उनकी पास बुक वापस कर दी गई। इस बैंक को रोजाना एसबीआई से दो करोड़ का भुगतान होता था। जिससे कापसी तथा बंादे स्थित शाखा को पैसा दिया जाता था। इस पैसे से रोजाना पांच सौ से अधिक किसानों का भुगतान होता था पर विगत सात दिनों से यह भुगतान पूरी तहर से बंद है। ग्रामीण बैंक पखांजूर के शाखा प्रबंधक मनोज वानखेड़े ने बताया की रोजना उनके बैंक तथा कापसी बांदे शाखा से दो करोड़ का भुगतान किसानों को हो रहा था पर सप्ताह भर से भुगतान बंद है जिससे किसानों को परेशानी तो हो रही है अब किसानों को सोमवार को ही भुगतान होने की संभावना है किसानों को सोमवार को आने को कहा गया है।
