जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर बांटी खुशियां…

मुकेश कश्यप@कुरुद:-शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुरुद में विद्यालय परिवार एवं शाला विकास समिति द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आशीष शर्मा का जन्मदिन मनाया गया, शर्मा जी ने केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर सबको धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया,साथ ही इस खास अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।सोशल मीडिया में दिनभर उनके प्रशंसक इस दिन के लिये मंगलकामना प्रेषित करते रहे। शर्मा जी ने अपने सन्देश में लोगो को जन्मदिन पर कम से कम एक वृक्ष लगाने की बात कही।

जन्मदिन कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर राज्य अनु. जनजाति आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान , प्राचार्य डी पी देवांगन, शिक्षकगण नूतन चन्द्राकर, संतोषी महावर ,नूतनलाल चन्द्राकर, रमाकांत सिन्हा ,डीएन धु्व, सीपी पटेल, पम्मी दीवान,भीखम साहू,टिकेश साहू,अविनाश साहू टिकेश कुमार धु्व, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस तहसील अध्यक्ष रमेश सिन्हा, योगेश चन्द्राकर ,वैभव चन्द्राकर, लव चन्द्राकर, लेखराम ,उमाशंकर साहू सहित अनेक शिक्षक व कांग्रेसगण उपस्थित थे।