मौरीखुर्द में श्रीमद भागवत कथा का हो रहा आयोजन…

मुकेश कश्यप@कुरुद:-ग्राम मौरीखुर्द में ग्रामवासियों के सहयोग से युगानुकूल श्रीमद भागवत पुराण सप्ताह ज्ञान सतरंग का आयोजन हो रहा है,3 जनवरी से प्रारम्भ हुए इस कथावाचन में युगपुरोहित परमानंद महाराज फिंगेश्वर द्वारा द्वारिकाधीश कृष्ण जी की मधुर लीलाओं कथा प्रसंगों और उनके प्रेमसन्देशों का वाचन किया जा रहा है।श्रोताओं द्वारा भावविभोर होकर गिरधर गोपाल की भक्ति रस में डुबकी लगाकर जींवन में प्रेम शांति का भाव ग्रहण कर रहे है।ग्रामीण जन एवं आसपास के क्षेत्रवासी इस कथावाचन में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले रहे है।सुबह 11 से 5 बजे तक प्रतिदिन यह हो रही है,जिसका समापन 10 जनवरी को होगा।