झेरिया यादव समाज का नववर्ष मिलन बोड़रा में संपन्न…

मुकेश कश्यप@कुरुद:-छ.ग.झेरिया यादव समाज जिला धमतरी का नववर्ष मिलन समारोह एवं जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक ग्राम बोड़रा में भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष के निवास पर पहली तारीख को आयोजित किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से नववर्ष मिलन एवं गत वर्ष की सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा तथा जिला स्तर पर आगामी समय में आदर्श विवाह का आयोजन और सदस्यता अभियान के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, रामकुमार यादव बालोद जिलाध्यक्ष,केशव यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,रमेश कुमार यादव जिलाध्यक्ष,श्रीमती उर्वशी यादव सरपंच बोड़रा,संतोष यादव जिला कोषाध्यक्ष,महेन्द्र यादव युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष,शांतिलाल यादव जिला संगठन मंत्री,अनूप कुमार यादव जिला प्रचार मंत्री,रामकृष्ण यादव एवं गोकुल यादव संरक्षक,रमेश यादव देवरी,संतोष यादव हरदी,गजाधर यादव , डिलेंद्र यादव,अर्जुन यादव,गांधी यादव,तोरण यादव,चंद्रहास यादव रामकुमार यादव गोपाल यादव,शैलेन्द्री यादव सहित सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।