बालको बनी देश की सर्वाधिक एल्यूमिनियम उत्पादक करने वाली कंपनी, विश्व स्तर पर छठवें नंबर पर…

कोरबा। आधुनिकतम मशीनरी, अधिकतम मेनपॉवर के साथ-साथ दीर्घ अनुभवों के साथ भारत एल्यूमिनियम कंपनी बालको ने अपनी पहचान ना केवल देश की सबसे ज्यादा एल्यूमिनियम उत्पादनकर्ता कंपनी के रूप में स्थापित कर ली है बल्कि उसे विश्व की छठवीं बड़ी कंपनी का नाम भी मिला है। बालको में नव प्रबंधन के क्षेत्र में प्रवेश करने के साथ बालको ने कार्यदक्षता को बढ़ाने के साथ यहां पर नए अवसरों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया। सामुदायिक विकास के क्षेत्र में नए प्लेटफार्म तैयार करने के लिए उसे कई स्तर पर सराहा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले कोरबा में भारत एल्यूमिनियम संयंत्र की स्थापना भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश गठन के पश्चात् की गई थी। देश की शान के नाम से इसे शुरुआती दौर में एक अलग पहचान प्राप्त हुई। कई दशक तक बालको ने उस समय के कार्यबल और मशीनरी के साथ कामकाज किया। इस दौरान सुरक्षा से लेकर अनेक क्षेत्रों के लिए संसाधन तैयार किये गए। अनेक कारणों से बालको के साथ परिवर्तन किये गए। भारत सरकार ने 49 फीसदी शेयर पास रखते हुए 51 फीसदी शेयर के साथ बालको का प्रबंधन वेदांता समूह को बीते वर्षों में दिया। तब से उत्पादन और उत्पादकता के क्षेत्र में नए काम किये जा रहे हैं। एल्यूमिनियम नक्शे में इस कंपनी को और कैसे विशिष्टता दी जाए इसके लिए नव प्रबंधन गंभीरता से काम कर रहा है। 0.57 मिलियन टन वार्षिक प्रचालन क्षमता वाला स्मेल्टर संयंत्र भलीभांति काम कर रहा है।

इसके अलावा अन्य उपक्रमों के जरिए एल्यूमिनियम उत्पादन की दिशा में काम जारी है। एल्यूमिनियम को भविष्य के धातु के तौर पर स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। अलग-अलग स्तर पर बालको की औद्योगिक गतिविधियों को ना केवल सराहा गया है बल्कि उसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार इन वर्षों में हासिल हुए। बालको ने एल्यूमिनियम के साथ ही बिजली उत्पादन की दिशा में भी अपना काम शुरू किया। नए क्षेत्र में प्रवेश के साथ उसके द्वारा इतनी बिजली उत्पादित की जा रही है जिससे अपनी परियोजना की आवश्यकताओं के अलावा अन्य क्षेत्रों को रोशन किया जाना संभव हो सके। बालको के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक अभिजीत पति का स्पष्ट रूप से मानना है कि टीम भावना के साथ किये जाने वाले हर कार्यों में सफलता की शत्-प्रतिशत गारंटी रहती है और ये आपको हर हाल में संतुष्टि प्रदान करते हैं।

वहीं समूह के मुखिया अनिल अग्रवाल अनेक अवसरों पर इस बात को कहते रहे हैं कि देश के लिए अगर थोड़ा बहुत योगदान वे अपने उद्योग के जरिए कर सकते हैं तो यह अपने आप में बड़ी बात होगी। क्योंकि उनके दृष्टिकोण से राष्ट्र सर्वप्रथम है।
कई गतिविधियों से लाखों लोगों को लाभ बालको कंपनी के अंतर्गत उसकी परियोजनाओं में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ हजारों की संख्या में ठेका श्रमिक मौजूद हैं। इनके साथ जुड़े बहुत सारे लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अलावा बालको ने अपने परियोजना प्रभावित और अन्य ग्रामों को संवारने के लिए कई गतिविधियां चला रखी है। इनसे लाखों लोग फायदे में हैं।