छ्त्तीसगढ़ के गांधी पण्डित सुंदरलाल शर्मा जी के जीवनी पर आधारित, छत्तीसगढ़ी काव्य लेखन प्रतियोगिता का परिणाम 29 दिसम्बर को…

राजिम 29 दिसंबर। छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य भारती इकाई गरियाबंद के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ी भाषा पर आधारित काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।प्रतियोगिता में कवि-साहित्यकारों से स्वतन्त्रता सेनानी छ्त्तीसगढ़ के गांधी पण्डित सुंदरलाल शर्मा जी के सम्पूर्ण जीवनी पर आधारित रचनाएँ आमंत्रित किया गया था।जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला के लगभग 40 कवि/साहित्यकारों ने भाग लिया था।जिसका परिणाम 21 दिसम्बर को निर्धारित किया गया था।किन्तु पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा जी के आकस्मिक निधन की ख़बर सुनते ही इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।जिसे आगामी 29 दिसम्बर को एक भव्य ऑनलाइन कार्यक्रम में समय दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5000 रु.द्वितीय 3000 रु.एवं तृतीय पुरस्कार 2000 रूपये विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र सहित दिया जावेगा।इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए हिंदी साहित्य भारती गरियाबंद के जिलाध्यक्ष श्री मुन्नालाल देवदास जी ने बताया कि पुरस्कार समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में प्रान्ताध्यक्ष श्री बी.आर.साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पण्डित सुंदरलाल शर्मा सम्मान से सम्मानित छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.परदेशीराम वर्मा, कवि मीरअली मीर एवं वरिष्ठ साहित्यकार सीताराम साहू”श्याम तथा रत्नान्चल जिला साहित्य परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष् वीरेंद्र साहू उपस्थित रहेंगें।इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक रचनाकारों को भाग लेनें के लिए अपील किया गया है।
गूगल मीट एप के माध्यम से जुड़ सकते हैं।