कुरूद, शहर में इन दिनों जुआ सट्टा जोरशोर से चल रहा है…

कुरूद, शहर के चारों तरफ खुली सट्टा की दुकानों से न केवल शहर का युवा तबका प्रभावित हो रहे हैं। लाखों रुपयों के सट्टा का गढ़ बनते जा रहे।कई सटोरियों पर आधा दर्जन से ज्यादा बार कार्यवाही, जिलाबदर की कार्यवाही के बाद भी बेखौफ चला रहे सट्टे का कारोबार,

राजनीतिक संरक्षण में पर्ची का सट्टा व जुआ चोरों पर चल हैं। इससे जुडे़ लोगों पर कार्रवाई नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर अपने आप में सवालिया निशान लगा रहा है। जबकि कुछ समय पूर्व सटटा के आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आए और पुलिस ने कई को जेल भी भेजा। फिर भी यह रूकने का नाम नहीं ले रहा है।

कुरुद नगर के नया बाजार,मंडी चौक,तहसील कार्यालय,बस स्टैंड इलाके के युवा इन दिनों सट्टे जैसी बुरी लतों का शिकार होते जा रहे है। इस कारण शहर व आसपास के गांव भखारा, मगरलोड, बगदेही, मौरिकला,छाती, डांडेसरा,भुसरेंगा, भाठागांव, चरमुड़िया, चर्रा में जुआ- सट्टा की दुकानें हैं। इस कारोबार से जुडे़ लोग क्षेत्र के युवाओं को अपने जाल में फंसाकर उनकी जिदगी बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। इलाके में जुआ और सट्टेबाजी के कारोबार में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि शहर में जुआ व सट्टा खेलाने का काम कुछ नेता भी कर रहे हैं। आईपीएल पर भी सट्टा लगवाते हैं। पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते इलाके में अवैध जुआ व सट्टे का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। सट्टा खाईवालो तथा अवैध जुआ खेलाने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है। इस संबंध में बीते दिनों में कई मामले पकड़े भी गए थे।

सट्टा भी अब ऑनलाइन :

पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते सट्टे के कारोबार से जुडे़ लोग अब मोबाइल और इंटरनेट का भी सहारा लेने लगे हैं। सट्टा बाजार में आई इस नई तकनीक के माध्यम से इससे जुड़े लोग अब दिन प्रतिदिन लाखों रुपये की गेम का अदान-प्रदान करने में लगे हुए हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इस गोरखधंधे को चलने की जानकारी न हो,जानकारी होने के बावजूद इनपर नकेल नहीं कसा जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है।