मुकेश कश्यप@कुरुद:- कोरोना काल मे स्कूल-कालेज बन्द होने से पढाई-लिखाई ठप्प है।पर तकनीकी माध्यम से ऑनलाइन क्लास और बैठकों का दौर जारी है। ऑनलाइन वर्चुल के माध्यम से इलेक्ट्रिकल, वेल्डिंग, ड्रायवाल फॉलसिलिंग,प्लम्बिंग, ऑटोमोटिव, का निःशुल्क ट्रेनिंग दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज ऑनलाइन वर्चुअल सेशन के अंतर्गत कुरुद क्लस्टर के इलेक्ट्रिकल L-2, बैच न.10th के सभी स्टूडेंट्स के पालकों के साथ ऑनलाइन पालक सम्मेलन रखा गया ।

जिसमे स्टूडेंट एवं उनके पालकों ने हिस्सा लेकर अपने विचार व्यक्त किये और ओजेटी प्लेसमेंट एंड ट्रेनिग की पूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान भूतपूर्व स्टूडेंट ने अपने अनुभव को साझा किया।रायपुर इलेक्ट्रिक नियोक्ता रिंकू विद्यार्थि जी के द्वारा सभी स्टूडेंट को कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। सभी ने प्रथम संस्था के इस तरह के आयोजन तथा ट्रेनिंग को काफी सराहा।
इस मीटिंग में सभी स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों के साथ इलेक्ट्रिकल कार्यक्रम प्रमुख आदरणीय संजय शिंदे , प्लेसमेंट मेंटर आदरणीय अजित अभिमेशी, कुरुद क्लस्टर प्रमुख श्री विद्यासागर चौहान, सेंटर टीम से भोज साहू, महेंद्र साहू, कविता साहू, योगेंद्र कुमार, कृष्णकांत पटेल सहित सभी सेंटर स्टॉफ उपस्थित रहे।
