छत्तीसगढ़ निर्माता को उनके जन्म दिवस पर याद किए, भाजपाइयों ने अटल जी के जन्मदिवस को नवापारा मंडल ने सुशासन दिवस के रुप में मनाया…

नवापारा राजिम : अपनी भाषण कला, मनमोहक मुस्कान, वाणी के ओज, लेखन व विचारधारा के प्रति निष्ठा तथा ठोस फैसले लेने के लिए विख्यात वाजपेयी को भारत व पाकिस्तान के मतभेदों को दूर करने की दिशा में प्रभावी पहल करने का श्रेय दिया जाता है. इन्हीं कदमों के कारण ही वह बीजेपी के राष्ट्रवादी राजनीतिक एजेंडे से परे जाकर एक व्यापक फलक के राजनेता के रूप में जाने जाते है  मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते  हुए आगे उनके जीवन परिचय देते हुए श्री यादव ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक स्कूल शिक्षक के परिवार में हुआ। पिता कृष्णबिहारी वाजपेयी हिन्दी व ब्रज भाषा के सिद्धहस्त कवि भी थे। अत: काव्य कला उन्हें विरासत में मिली। उन्होंने अपना करियर पत्रकार के रूप में शुरू किया था और राष्‍ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन का संपादन किया।

वाजपेयी जी अपने छात्र जीवन के दौरान पहली बार राजनीति में तब आए जब उन्होंने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। वह राजनीति विज्ञान और विधि के छात्र थे और कॉलेज के दिनों में ही उनकी रुचि विदेशी मामलों के प्रति बढ़ी। 1951 में भारतीय जन संघ में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी। आज की भारतीय जनता पार्टी को पहले जन संघ के नाम से जाना जाता था।  पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 96 वी जयंती है ! अटल बिहारी एक सशक्त राजनेता के साथ-साथ सहृदय कवि भी थे ! अटल बिहारी वाजपेई एक राजनेता के तौर पर जितने सराहे गए उतना ही प्यार उनकी कविताओं को भी मिला है  ! इसी कड़ी में विषय रखने वालों में पूर्व पार्षद भूपेंद्र सोनी एवं मुकुंद मेश्राम भी रहे ! इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव , महामंत्री नवल साहू , मंत्री संजय टिंकू सोनी , युवा मोर्चा महामंत्री नागेंद्र वर्मा , मंत्री मनीष देवागन, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती साधना सौरज , मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती तनु मिश्रा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती धनमती साहू , मुकुंद्र मेश्राम , पार्षद योगेंद्र कंसारी , धीरज साहू , रेशम हुंदल , वीरेंद्र साहू , ईश्वरी देवांगन , अजीत चौधरी , हेमू यादव , देवेंद्र साहू , प्रेम कुमार सेन , गोपाल साहू , लक्की साहू  चंदू सोनकर , मुकेश निषाद , संतोष चक्रधारी , जय कुमार साहू , राजू रजक , कमलेश कहार , पुखराज साहू , रामू साहू सहित कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही !