बीजापुर, युक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण लगा रहे, गंगालूर क्षेत्र में बीते दिनों हुई झड़प और हिंसा के बाद स्तिथि तनावपूर्ण है। हिंसा के आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जेल भेजे जाने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने गंगालूर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया है। इलाके में स्तिथि तनावपूर्ण बनी हुई है। ग्रामीणों की मांग है जेल भेजे गए सभी ग्रामीणों को रिहा किया जाए। दर्जनभर से ज्यादा गांवों से आये ग्रामीण,महिला, बच्चे और बूढ़े गंगालूर की सड़कों पर पुलिस के खिलाफ नारे बुलंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले गंगालूर क्षेत्र में कई गांवों के लोग देव और परंपरागत हथियारों से लैस गंगालूर पहुंचे थे। ग्रामीण गंगालूर थानक्षेत्र के पुसनार में नया पुलिस कैम्प खोले जाने का विरोध कर रहे थे। साथ ही पुसनार घटना में शामिल डीआरजी जवानों पर कार्यवाही, नया पुलिस कैम्प विरोध और सावनार में महिलाओं पर पुलिसिया घटनाओं कब विरोध की मांगों के हजारों लोग सड़कों पर आ गए था। पुलिस के जवान भीड़ की सुरक्षा में तैनात थी। भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस और लोगों में स्तिथि तनावपूर्ण होने लगी थी। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने पुलिस के जवान पर बंडा( चाकू) से हमला कर दिया। जिसमें जवान पंडा मोहदा और 2 अन्य लोगों को चोट आई है।
ग्रामीणों के द्वारा हमला के बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की जिसमे पुलिस ने भी बल प्रयोग किया जिसमें कई ग्रामीण महिलाओं को चोटें आई है। देव लेकर पहुंचे आदिवासी ग्रामीण पुलिस की कार्यवाही से देव को वहीं छोड़कर भागने विवश हो गए। घटना के बाद पुलिस ने 16 लोगों को इस घटना में शामिल बताकर न्यायिक रिमांड में लिया गया है। 16 आरोपियों के यहां से परंपरागत तीर, चाकू और कुल्हाड़ी बरामद की गई है।
जेल भेजे जाने के बाद से लगातार ग्रामीण गंगालूर मुख्य सड़क पर जाम लगाकर डटे हुए हैं। मुख्य सड़क से हॉस्पिटल जाने वाली सड़क पर भी भीड़ ने कब्जा कर लिया है। पुलिस ने गंगालूर क्षेत्र में फ़ोर्स की तैनाती बढ़ा दी है।

एसपी बोले,इस पूरी घटना में एसपी बीजापुर कमलोचन कश्यप ने बताया कि ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगो को प्रसाशन के सामने रख सकते थे। लेकिन भीड़ ने हिंसा का रास्ता अपनाया। सुरक्षा में तैनात हमारे 3 जवानों पर प्राणघातक हमला हुआ जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में 16 लोगों को हथियारों सहित हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रिपोर्ट, ईश्वर सोनी बीजापुर
