@मुकेश कश्यप, कुरुद:- दिवंगत आदिवासी नेता और पूर्व कैबिनेट मन्त्री माधव सिह ध्रुव के नाम पर सोँडुर जलाशय का नामकरण किए जाने की मांग दिवंगत कद्दावर नेता के परिजनो और समर्थको ने की है ।इस संबंध मे स्वर्गीय माधव सिह ध्रुव के पुत्रो पंकज माधव सिह ध्रुव और पन्ना माधव सिह ध्रुव ने बुधवार को ज्ञापन वरिष्ठ कैबिनेट मन्त्री रवींद्र चौबे को सौपा। इस दौरान वरिष्ठ कॉंग्रेसी कार्यकर्ता मिलेस्वर साहू, राम सिह पटेल ,महेश पटेल, महेंद्र सिह ध्रुव, ईश्वर जांगड़े , कुकरेल ब्लॉक अध्यक्ष करण चंद्राकर ,दुर्गेश कश्यप ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि ठाकुर ,सुभाष साहू, गोपी लहौरिया, निश्चल लाहौरिया, मोहम्मद इस्माइल मेमन भी उपस्थित थे।

मन्त्री महोदय ने इस पर मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वसन दिया है ,साथ ही साथ आबकारी मन्त्री कवासी लखमा, खाद्य मन्त्री अमरजीत भगत ,शिक्षा मन्त्री डॉक्टर प्रेम साय सिह टेकाम ,विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिह मंडावी, अभनपुर वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू ,केशकाल विधायक संत नेताम को भी इस संबंध मे ज्ञापन सौपा गया।
