बीजापुर – भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मुदलियार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिला बीजापुर संगठन के आदेश पर बनी धान खरीदी निगरानी दल पहुंची धान खरीदी केंद्र ईटपाल, धनोरा, तोयनार, भाजपा निगरानी दल ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण। जाना किसानों का हाल। हर धान खरीदी केन्द्रों में बारदानो को लेकर बहुत परेशान है, बीजापुर जिले के किसान। वहीं धान तोलने को लेकर भी काफी परेशान दिखाई दिए किसान। कही जगहों पर धान तोलने के कमी पड़ रहा धान तोलने वाला कांटा। तो कहीं पर टोकनों को लेकर भूपेश सरकार से नाराज़ नजर आये किसान। बारदानो को लेकर किसानों ने कहा कि अगर राज्य की भूपेश सरकार किसानों को आदा ही बारदाना दे रही है तो आदा बारदाना हम कहां से लेकर आए धान खरीदी केन्द्रों में। हम किसान है हम फसल उगाते है।

बारदाना नहीं। किसानों ने ये भी कहा है कि वर्तमान सरकार जिले के बड़े बड़े दुकानदारों को बारदाना मुहैय्या करा रही है । जोकि हम किसानों को बड़े दामों में बेच रहे है । ये किसानों के साथ अन्याय कर रही है भूपेश सरकार। आपको विदित हो की पिछले दो सालों से राज्य के किसान भूपेश सरकार से त्रस्त परेशान है।
रिपोर्ट- ईश्वर सोनी बीजापुर
