@आनंद भोई, पिथौरा. युवाओं को नशा छोड़ने और महिलाओं को गांव को स्वच्छ रखने पर चर्चा किया गया, नशा मुक्ति अभियान पिथौरा विकास खंड के ग्राम खेड़ी गांव में ग्राम वासियों का बैठक आयोजित हुआ जिसमें बुन्देली कि महिला समिति भी पहुंची साथ में उपसरपंच पूनम मानिकपुरी ने कहा की हर गांव में नशा मुक्ति और स्वच्छ गांव बनाने गांव- गांव में महिला समिति युवा समिति बनाने पर जोर दिया.

गांव के युवा वर्ग आज नशे के चपेट में है क्योंकि उसके माता पिता भी नशे के आदि है, इस नशे को हमें मिटाना है उसके लिए गांव के महिलाओ को युवाओं को आगे आना होगा तभी नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ पाएंगे गांव में भी स्वछता का संदेश देना है.
गांव को साफ सुथरा रखना है तभी हम स्वस्थ रहेंगे पहले हम खुद सुधरेंगे तभी गांव को सुधार पाएंगे खुद बेहतर होंगे तभी हम परिवार को फिर समाज फिर गांव को फिर नगर को फिर देश को बेहतर बना सकते है महिलाओं को इसके लिए आगे आने की अपील किया, महिला समिति बुन्देली कि अध्यक्ष सुनीति सिंह ने भी बैठक में महिलाओं को समिति बनाकर गांव में नशा मुक्त ग्राम बनाने की अपील की वहीं जनपद सदस्य करण दीवान ने भी गांव में को दूषित वातावरण है, शराब के नशे में अपने आप को बर्बाद कर रहे है ,बहुत ही निदानिय है हम सभी मिलकर गांव में नशा के खिलाफ एकजुट होकर साथ देंगे तभी हमारा आने वाला पीढ़ी भी ठीक रहेगा। सभापति हेम करण दीवान ने भी शराब ना बनाना और ना बेचना और ना पीने के लिए गांव के लोगो से अपील कर इस अभियान से जुड़कर गांव को नशा मुक्त बनाने की बात कही, नशा मुक्ति अभियान को किशोर सोनवानी और खेड़ी गांव की समाजसेविका नीतू रानी बांधे ने महिलाओ को जागरूक करने गांव में समिति बनाने आग्रह किया बैठक में विशेष रूप से खेड़ी गांव की सरपंच पुष्प लता यादव लता ठाकुर एवं महिलाएं जवान शियान और युवा भारी संख्या में उपस्थित रहे।

