वाड्रफनगर – बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 01 अगस्त 2026 को पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर बिजली दरों में बार-बार बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले को लेकर कड़ा विरोध जताया गया।जिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के 2.5 वर्ष के कार्यकाल में अब तक पांच बार बिजली दर बढ़ाई जा चुकी है। इससे प्रदेश के ग्रामीण, किसान और आदिवासी वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश देकर सरकार जनता पर दबाव बना रही है। आर्थिक बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है। कांग्रेस शासनकाल में लागू 400 यूनिट तक आधा बिजली बिल माफ योजना को बंद कर दिया गया है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग सीधे प्रभावित हुआ है।नेताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं को 1200 रु देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ 1000 रु बिजली बिल के रूप में वसूली की जा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे बड़े लोगों को दिया जा रहा है।
*कांग्रेस की 3 प्रमुख मांगें*
1. बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए
2. स्मार्ट मीटर लगाने के शासन के निर्णय को वापस लिया जाए
3. 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू किया जाए
कांग्रेस ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में आंदोलन किया जाएगा। इसको लेकर
पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष हरिहर यादव, केशव यादव, कलीम खान, राधे श्याम, परम प्रकाश जायसवाल, देवसाय मंझी, उकालो पाटे, सचिन यादव, रमेश कुमार (युवा), आराधना यादव, मनीष खुटेटा, चंद्रशेखर यादव, राजू कनौजिया, दीपक रवि, सुनील डोहेरे, दलसाय सिंह पोर्ते सहित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
