गरियाबंद पुलिस की अपील: ”जन चेतना से जन सुरक्षा” की ओर बढ़ाए कदम, अवैध प्रवासियों और संदिग्धों की दें सूचना।

टोल फ्री नंबर – 1800 233 1905 

गरियाबंद – जिला पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य ध्येय वाक्य ‘ *जन चेतना से जन सुरक्षा’* रखा गया है। इसके तहत गरियाबंद पुलिस द्वारा आम नागरिकों से जिले की सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त नागरिकों, ग्राम प्रमुखों और मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने आस-पास रहने वाले हर अनजान व्यक्ति पर नजर रखें। यदि क्षेत्र में कोई भी अवैध प्रवासी या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो उसकी सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 1800 233 1905 एवं नजदीकी पुलिस थाने या जिला पुलिस के कंट्रोल रूम पर दें।

पुलिस अधीक्षक ने निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

*किरायेदारों का सत्यापन* : मकान मालिक किसी भी बाहरी व्यक्ति को कमरा देने से पहले उसका आईडी प्रूफ लें और पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।

 *पहचान की गोपनीयता* : संदिग्धों या अवैध प्रवासियों की सूचना देने वाले नागरिकों के नाम और पहचान को पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

*अपराध मुक्त गरियाबंद* : सजग नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव हैं। जनता के सहयोग से ही जिले को पूरी तरह सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाया जा सकता है।

गरियाबंद पुलिस चौबीसों घंटे आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी देकर आप एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं और गरियाबंद पुलिस का सहयोग करें।