दीक्षांत समारोह – विक्टोरिया यूनिवर्सिटी से राजेंद्र सक्सेना को मिली डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी ( पीएचडी ) की उपाधि

( ऑस्ट्रेलिया और इंडिया में स्थापित है विक्टोरिया यूनिवर्सिटी )

( 40 वे इंटरनेशनल सेरेमनी नोएडा में हुआ दीक्षांत समारोह )

( लिटरेचर और हयूमैनिटिज़ में मिली पीएचडी की उपाधि )

किरंदुल – उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित 40 वे दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल निवासी राजेन्द्र सक्सेना को ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न और भारत में संचालित विक्टोरिया यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी पीएचडी की लिटरेचर की उपाधि से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय हैं कि उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित इस 40 वे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ बीरेंन दबे अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आई सी डब्लू सी ,विशिष्ट अतिथि डॉ नंद कुमार झा दर्शनार्थिय, डॉ राम कृष्ण साह संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि यूएसए, एडवोकेट राजेंद्र वर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय ,डॉ गोपाल दास पूर्व आईएएस खेल एवं संस्कृति मंत्रालय ,एडवोकेट मोती प्रसाद अधिवक्ता एवं सॉलिसिटर ,संत डॉ सौरभ पांडेय कुलपति धरा धर्म इंटरनेशनल, प्रोफेसर बृज गोपाल सिंह ,एडवोकेट महेश नागर ने अपने करकमलों से छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल निवासी राजेंद्र सक्सेना को विक्टोरिया यूनिवर्सिटी से लिटरेचर में प्राप्त डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी पीएचडी की उपाधि प्रदान की ।