प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक सम्पन्न

7 जुलाई को शाला प्रवेश उत्सव एवं सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव का होगा सम्मानपूर्ण विदाई समारोह

फिंगेश्वर/सिर्रीखुर्द :- प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका उद्देश्य विद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास को नई दिशा प्रदान करना है।बैठक में समिति के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र मार्कंडेय, उपाध्यक्ष पद पर रीमन साहू तथा शिक्षाविद के रूप में लीला साहू का चयन किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 जुलाई 2026 को विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह भी आयोजित किया जाएगा।बैठक में वर्तमान सत्र 2026-27 हेतु प्राप्त ₹12,500 की शाला अनुदान राशि का उपयोग विद्यालय के आवश्यक विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों में किए जाने का निर्णय लिया गया।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में सभी सदस्यों ने शाला प्रवेश उत्सव को सफल एवं प्रेरणादायी बनाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी पालक सदस्यों ने पाठशाला की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न प्रकार के नवाचारों का एक स्वर में प्रशंसा किया और शिक्षकों को उनके नवाचारों के लिए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया।बैठक में प्रमुख रूप से सरपंच देवेंद्र वर्मा, अध्यक्ष नरेंद्र मार्कंडेय, प्रभारी प्रधान पाठक राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन सिन्हा, शिक्षिका धनेश्वरी सिन्हा, रीमन साहू, टिकेश्वरी मार्कंडेय, लीला साहू, रामनाथ कुर्रे, सेवती साहू, द्रौपदी साहू, सीता साहू, लोकेश्वरी साहू, रामनाथ कुर्रे, लीलाराम मतवाले, सभी पदाधिकारीयों के साथ गांव के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।