खाद की कालाबाजारी रोकने और किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन दिया है।
राजिम – भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने कहा कि थोक उर्वरक विक्रेताओं के पास खाद का भंडार क्यों है जो 266 रूपये प्रति बोरी की यूरिया को 500₹ से 1000₹ और 1350₹ बोरी की डीएपी को 2000 से 2500₹ में क्यों बेचीं जा रही है और किसानों को लदान क्यों थमाया जा रहा है इससे किसानों का कृषि लागत बढ़ रहा है दूसरी ओर जारकिन में किसानों को डीजल नहीं दिया जा रहा है जिससे खेती कर पाना मुश्किल होगा। इस संबंध में जनदर्शन में पत्र देकर किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया है. तीन दिन की भीतर किसानों को खाद वितरण पूर्व की भांति नहीं हुआ तो कृषि विभाग की कार्यालयों में किसान पंचायत किया जायेगा। 
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रेखराम साहू, भूनूराम साहू, ललित कुमार साहू, बसंत साहू, अजीत साहू, गैद लाल देवांगन, जागेश साहू, दुलन राम साहू, लोकेश्वर साहू, मदन लाल साहू, होरीलाल साहू, सोमन यादव, हेमलाल, रोमश कुमार, दौवा राम साहू, तुलेश साहू, देवचंद साहू, गिरधारी साहू, शंकर लाल साहू, प्रेमशंकर साहू, रघुनाथ साहू, पालकर साहू, जुगल राम, शेषनारायण चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।
