फिंगेश्वर :– राज्यपाल गोद ग्राम बिजली में जल संरक्षण के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए व्याख्याता पूरन लाल साहू द्वारा जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर व्याख्याता पूरन लाल साहू ने कहा कि जल संरक्षण का अर्थ है जल का सही उपयोग करना.जल को बचाकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखना ही जल संरक्षण है.जल ही जीवन का आधार है. मनुष्य,पशु,पेड़-पौधे सभी के लिए जल अत्यंत आवश्यक है. बिना जल के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती. उन्होंने आगे कहा कि यदि हम आज जल संरक्षण के प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा. प्रकृति हमें जल के रूप में अमूल्य उपहार देती है. लेकिन निरंतर जल के दोहन से जल स्रोत समाप्त होती जा रही है.सभी लोगों को घर-घर में पानी बचाने की आदत,वर्षा जल संग्रहण एवं पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही हम आने वाले भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं.अतः जल बचाना ही मानवता की सबसे बड़ा धर्म है. सरपंच पद्मामोती निषाद ने कहा कि ग्राम विकास का मूल आधार जल है. पानी बचेगा तभी खेती, पर्यावरण और जीवन सुरक्षित रहेगा. उन्होंने आगे कहा कि जल अमूल्य है.इसे बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. जल बचाने से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है और जीवन सुरक्षित रहता है. इसलिए सभी लोग जल की एक-एक बूंद का महत्व समझे और इसे व्यर्थ ना बहाएं. इस अवसर पर सरपंच पद्मामोती निषाद, उपसरपंच तोषण पटेल,भंवर लाल देवदास,टुमेश यादव, चिंताराम साहू, प्रीतम कुमार, धनेश्वर,रवि निषाद कुलेश्वर लोकेश कुमार,गुलाब,खुमन यादव एवं ग्रामवासी उपस्थित थे.
