
यशवंत गिरी गोस्वामी/धमतरी/ क्षेत्र की विधायक रंजना साहू परस्पर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है, इस भीषण महामारी में भी विभिन्न कोविड सेंटर में जाकर कोविड संक्रमितों को उचित सुविधाएं एवं उपचार के साथ-साथ टीकाकरण से संबंधित जानकारी एवं लोगों को टीकाकरण करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है। विधायक रंजना साहू ने शासकीय नवीन शाला सिविल लाइन धमतरी के टीकाकरण केंद्र पहुंच कर वहां की स्थिति का निरीक्षण किए एवं टीकाकरण के लिए आए लोगों से चर्चा किए जहां पर स्वास्थ्यगत उचित सुविधा उपलब्ध है कि नहीं इसकी जानकारी वहां के स्टाफ से लेने पहुंची। तत्पश्चात धमतरी जिला चिकित्सालय कोविड-19 सेंटर पहुंचकर विधायक श्रीमती साहू ने जायजा लेकर वैश्विक महामारी कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ होकर अपने घर की ओर प्रस्थान कर रहे निश्चल कुमार एवं चुन्नू राम से आपसी चर्चा कर कोविड सेंटर में मिल रही आवश्यक सुविधाओं को जानने का प्रयास किए। जिस पर चर्चा के दौरान निश्चल एवं चुन्नू राम ने डॉक्टर व स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित कर बताया कि कोविड सेंटर में इलाज की सुविधाएं अच्छी है, सभी डॉक्टर एवं स्टाफ ने हमें नया जीवनदान दिया, उनकी सेवा अतुलनीय है और हम उनके आभारी हैं। हम घर पर भी रहकर कोविड 19 के नियमों का पालन करेंगे। विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि कोविड संक्रमण में ड्युटी में तैनात हमारे चिकित्सक दिन रात एक समान करके सेवा दे रहे हैं, उनका सहयोग ही हमें कोरोनावायरस से जीत दिलाएगा, निश्चित ही डाक्टर्स अपने स्तर तक कोविड संक्रमितों को स्वस्थ्य करने में प्रयासरत हैं तथा उनका यह प्रयास अब धीरे-धीरे पूरी तरह से सफल हो रहा है।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने जिला कोविड सेंटर का निरीक्षण कर कोविड संक्रमण से स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं लोगो से कहा कि वह अपने निज निवास पर ही कोविड-19 नियमों का पालन करें ।

शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने सभी को टीकाकरण कराने की अपील की एवं संक्रमण से अपने आप को सुरक्षित रखने कहा।
