थैंक्स गिविंग सेरेमनी- एसबीआई प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन का सामाजिक संस्थाओं ने किया सम्मान 

किरंदुल — भारतीय स्टेट बैंक किरंदुल के वरिष्ठ प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन के स्थानांतरण पर किरंदुल के सामाजिक संगठनों और श्रमिक संगठनों तथा पत्रकार संघो के प्रतिनिधियों ने शाल श्रीफल और मेमोंट देकर उनका सम्मान किया । उल्लेखनीय हैं कि एसबीआई किरंदुल के वरिष्ठ प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन के किरंदुल शाखा में तीन वर्षों के कार्यकाल के पश्चात उनका स्थानांतरण तय है । विदित हो कि उत्कर्ष देवांगन के कार्यकाल में बैंक पास बुक प्रिंटिंग मशीन ,कैश डिपॉजिट मशीन ,किरंदुल वासियों को तीन नए एटीएम मशीनों की सौगात के साथ साथ नगर के विद्यालयों परियोजना विद्यालय ,केंद्रीय विद्यालय ,प्रकाश विद्यालय ,के साथ साथ डी ए वी स्कूलों में अपनी टीम के साथ जाकर स्कूली बच्चों और शिक्षकों को स्टेट बैंक की निवेश की योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ साथ स्कूली बच्चों के बैंक खातों को खुलवाने का भी श्रेय दिया जाता हैं । किरंदुल नगर के छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल के भवन में थैंक्स गिविंग पार्टी के दौरान छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल ,श्रमिक संघ इंटक ,श्रमजीवी पत्रकार संघ ,बैलाडीला प्रेस क्लब के साथ साथ अन्य कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के द्वारा वरिष्ठ शाखा प्रबंधक का सम्मान करते हुए तीन वर्षों के उनके योगदान को याद किया गया । इस दौरान परियोजना विद्यालय के प्राचार्य सुनील दुबे ,केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ,परियोजना अस्पताल के सीएमओ डॉ सलिल श्रीवास्तव ,श्रमिक संघ इंटक किरंदुल के सचिव ए के सिंह ,बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सक्सेना ,गायत्री परिवार के अध्यक्ष डी पी डेहरिया ,थाना प्रभारी संजय यादव ,छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आज़ाद सक्सेना ,देवांगन समाज के अध्यक्ष चंचल देवांगन ,छत्तीसगढ़ समाज के सचिव पी एल साहू ने भी वरिष्ठ शाखा प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन के तीन वर्षों के कार्यकाल में बैंक उपभोक्ताओं को मिली सुविधाओं और उनके योगदान को याद किया ।