श्रीराघव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस – अक्षय तृतीया के दिन 1972 में हुई थी मंदिर की स्थापना

( श्री राघव मंदिर में आज होंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान )

किरंदुल — श्री राम जन कल्याण सेवा समिति बैलाडीला देव स्थान समिति श्री राघव मंदिर किरंदुल के तत्वाधान में
अक्षय तृतीया एवं श्री राघव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर दीप यज्ञ एवं श्री रामचरितमानस सुंदर काण्ड सामुहिक पाठ का भव्य एवं दिव्य आयोजन आज किया जाएगा ।
अक्षय पुण्य, सुख-समृद्धि और अनंत मंगल फल प्रदान करने वाले पावन पर्व अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री राम जन कल्याण सेवा समिति बैलाडीला देवस्थान समिति और गायत्री परिवार श्री राघव मंदिर की संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 20-4-2026 दिन सोमवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति से परिपूर्ण शाम 6 बजे से दीप यज्ञ और संध्या 7 बजे सामुहिक महाआरती के पश्चात श्री रामचरितमानस सुंदरकांड का सामुहिक पाठ का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय हैं कि अक्षय तृतीया का पर्व सनातन परंपरा में अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। “अक्षय” का अर्थ होता है – जो कभी समाप्त न हो। मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य, दान, जप-तप और शुभ कार्यों का फल अक्षय रहता है, अर्थात कभी नष्ट नहीं होता। इसी कारण यह दिन नए कार्यों की शुरुआत, पूजन, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष रूप से श्रेष्ठ माना जाता है। यह पावन अनुष्ठान समस्त नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ सम्पन्न होगा। मंदिर परिसर में भक्ति रस से ओत-प्रोत वातावरण हर श्रद्धालु के हृदय को आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति से भर देगा।
यह अवसर इसलिए भी अत्यंत विशेष और गौरवपूर्ण है क्योंकि इसी शुभ तिथि अक्षय तृतीया के दिन श्रीराघव मंदिर की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी। तब से आज तक यह पावन देवधाम नगरवासियों की अटूट श्रद्धा, आस्था, विश्वास और संस्कारों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। श्रीराघव मंदिर की स्थापना के पश्चात से ही किरंदुल में धार्मिक जागरूकता, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता को एक नई दिशा मिली है। इस पावन धाम ने लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को मजबूत किया है। यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का प्रेरणास्रोत भी है।
इस पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर नगर के समस्त धार्मिक, अध्यात्मिक, सांस्कृतिक, प्रादेशिक, सामाजिक, प्रशासनिक एवं सेवाभावी समस्त प्रबुद्ध जनों, युवा साथियों, मातृ-शक्तियों एवं सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करें। अपनी सहभागिता से इस आयोजन को और अधिक भव्य, सफल एवं स्मरणीय बनाएं तथा धर्म, भक्ति और एकता के इस अद्भुत संगम के साक्षी बनें।

*🚩जहां राम का नाम गूंजे, वहां हर कष्ट दूर हो जाता है,*
*हनुमान की कृपा से हर जीवन खुशियों से भर जाता है🚩*

*🚩भक्ति में जो शक्ति है, वो कहीं और नहीं मिलती,*
*राम दरबार में आकर हर मनोकामना पूरी मिलती।🚩*

*🚩आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी अपने अपने घरों से पांच दीपक लेकर श्री राघव मंदिर पधारें और शाम 6 बजे दीप यज्ञ में सम्मिलित होवें और संध्या 7 बजे सामुहिक महाआरती के पश्चात श्री रामचरित मानस सुन्दर काण्ड सामुहिक पाठ में सम्मिलित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी एवं भगवान श्री हनुमान जी की आराधना करें और अपने जीवन को सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाएं।🚩*

*🚩 जय सियाराम 🚩 जय बजरंगबली 🙏🚩*

🚩विनीत
श्री राम जन कल्याण सेवा समिति (बैलाडीला देव स्थान समिति)
गायत्री परिवार ,
श्री राघव मंदिर परिसर किरंदुल🚩