( मामला विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति के विरोध का )
किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में बढ़ती गर्मी के बीच आया राजनेतिक भूकंप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है । उल्लेखनीय हैं कि विगत सप्ताह भर पूर्व नगर पालिका परिषद किरंदुल की अध्यक्ष रूबी सिंह के पति और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अट्टामी ने किरंदुल नगर पालिका परिषद में अपने विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया था । परंतु जैसे ही शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति हुई तुरंत ही कांग्रेसी पार्षदों और ब्लॉक कांग्रेस किरंदुल ने नियुक्ति का विरोध करते हुए कलेक्टर हो ज्ञापन सौप 23 दिसम्बर 2025 को नगरीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए इस नियुक्ति को नियम विरुद्ध बता कर विरोध किया था ।
बढ़ते विवाद के बीच शैलेंद्र सिंह ने बड़ा राजनेतिक फैसला लेते हुए खुद ही पद छोड़ने का ऐलान कर पद से इस्तीफा देकर किरंदुल की राजनीति में एक सफल रणनीति कार होने का संदेश दे कर नगर में एक सुथरी राजनीति का भी संदेश विरोधी पार्टियों को दे दिया परंतु कांग्रेस के विरोध के बीच किरंदुल नगर के दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों और व्यापारियों राज प्रसाद और संजय सोनी के नाम से विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति के विरोध में कलेक्टर कार्यालय को भेजे शिकायती पत्र ने किरंदुल की राजनीति में नया भूचाल ला दिया हैं । उक्त दोनों ही व्यक्तियों ने मीडिया से कहा कि हमारे शैलेंद्र सिंह से पारिवारिक सदस्यों जैसे संबंध हैं और किसी ने फर्जी पत्र में फर्जी हस्ताक्षर कर शिकायत की है जिसकी हम निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं ।
