किरंदुल — किरंदुल स्थित निजी बहुराष्ट्रीय कंपनी आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत किरंदुल स्थित आर्सेलर मित्तल कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ साथ कंपनी में कार्यरत ठेकेदारों को भी सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने और कार्य के दौरान सुरक्षा के नियमों का पालन करने वाले ठेकेदारों को भी राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान एक समारोह में सम्मानित किया । इस दौरान आर्सेलर मित्तल कंपनी किरंदुल के वरिष्ठ कॉन्ट्रेक्टर जे के कंस्ट्रक्शन को भी ममोंट प्रदान किया । कंस्ट्रक्शन के वरिष्ठ कर्मचारी और लेखपाल योगेश साहू ने उक्त ममोंट को प्राप्त किया ।
