महिला संगठन का आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम – खोला सिलाई केंद्र 

( आर्सेलर मित्तल कंपनी ने प्रदान की सिलाई मशीनें )

किरंदुल -लोह नगरी किरंदुल में महिलाओं के अधिकारों और हितों के संरक्षण के लिए संचालित छत्तीसगढ़ महिला फेडरेशन की किरंदुल की शाखा महिला संगठन किरंदुल ने महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के साथ साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक सोच के साथ महिला संगठन के किरंदुल स्थित कार्यालय में महिलाओं के लिए सिलाई केंद का शुभारंभ किया ।उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील ने महिला संगठन की मांग पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करते हुए महिला संगठन को सिलाई मशीनें प्रदान की । इस दौरान आर्सेलर मित्तल कंपनी के प्रोजेक्ट हेड कल्याण ,कार्मिक प्रमुख सतीश ,सीएसआर प्रमुख डॉ तेजप्रकाश ,वरिष्ठ समाज सेवी बसंत रानी संधू ,श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ किरंदुल के अध्यक्ष कामरेड देवरायलू ,सचिव कामरेड राजेश संधू ,कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड रोशन मिश्रा ,कार्यालय सचिव कामरेड नामदेव ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य सचिव के साजी ,महिला संगठन किरंदुल की अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राजी मोल ,सचिव भावना सर्वदे के साथ साथ महिला संगठन किरंदुल की सदस्यों की उपस्थिति रही ।