
एस के मिनोचा:
केल्हारी : कोरोना महामारी का प्रकोप चरम पर है,जिले से दूर आदिवासी ग्रामीण बाहुल इलाका केल्हारी भी इसका दंश झेलने को मजबूर है।जब क्षेत्र के असहाय निर्धन वर्ग दो जून की रोटी के लिये भी विवशता के श्रेणी में जा पहुंचे हैं। तब ऐसे बदत्तर हालात में उनके पास दवाइयां खरीदने के लिए पैसे कहां से आएंगे?
ऐसे विषम परिस्थिति में केल्हारी क्षेत्र के डाॅक्टर के पी सिंह ने मानवता का संदेश देने का काम किया हैं। डाॅ सिंह द्वारा कोरोना गाइड का पालन करते हुए क्षेत्रवासियों को निःशुल्क परामर्श दिया जा रहा है। साथ ही क्षेत्रवासियों को कोरोना गाईड लाईन को पालन करने का समझाईश भी दिया जा रहा है। उन्होनें समाचार पत्र के माध्यम से भी क्षेत्रवासियों को घर पर रहने की सलाह दी हैं, घर में रहते हुए स्वयं व अन्यों को भी सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने मास्क की अनिवार्यता के लिये भी अपील की हैं। बिना मास्क किसी से कोई बात नही”को आत्मसात करने के लिये सुझाव दिया हैं। अति गरीब,असहाय,निःशक्तजनों को अहतियात के तौर पर जो भी अवाश्यक दवाईयां हैं,जय श्री मेडिकल स्टोर में यह दवाईयां मुफ्त में दी जा रही हैं।
निश्चित रूप से चिकित्सक एवं मेडिकल स्टोर का यह सेवाभाव समूचे केल्हारी क्षेत्र में संजीवनी का काम करेगा।इसके लिये बकायदा मोबाईल नंबर भी डाॅ के पी सिंह द्वारा जारी किया गया है। 9770 120 773 इस नंबर पर केल्हारी क्षेत्र का कोई व्यक्ति उनसे संपर्क कर सकता है।
