मेरा रंग दे बसंती चोला -शहीद दिवस पर तीनों महान क्रांतिकारियों को इंटक ने दी श्रद्धांजलि 

( इंटक के तत्वाधान में जयस्तंभ चौक पर हुआ श्रदांजलि कार्यक्रम )

किरंदुल – शहीद दिवस के अवसर पर इंटक यूनियन किरंदुल द्वारा देश के महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह जी , सुखदेव जी और राजगुरु जी को किरंदुल नगर के जयस्तंभ चौक पर तीनों क्रांतिकारियों के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर तीनों महान क्रांतिकारी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर इंटक यूनियन किरंदुल के सचिव ए के सिंह ने कहा कि भगत सिंह ,सुखदेव और राजगुरु जी का जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उनके आदर्श आज भी युवाओं और श्रमिक वर्ग को प्रेरणा देते हैं। किरंदुल नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने श्रदांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों की चिताओं पर हर बरस लगेंगे मेले – वतन पर मरने वालों का बस यहीं निशा होगा । इस दौरान इंटक के अध्यक्ष विनोद कश्यप , पार्षद इला पटेल ,पार्षद अमृत टंडन ,पार्षद बालसिंह कश्यप , इंटक सदस्य पतिराम बघेल ,राकेश लाल ,ओम साहू, सौरभ पात्रे ,हसन ,जी रवि ,इम्तियाज खान ,बृजेश यादव ,सत्य प्रकाश ,सुरेश बारीक ,नरोत्तम ध्रुव,के साथ साथ वरिष्ठ नागरिक डी आर यादव ,रमेश देशमुख ,राजेश सिन्हा ,मुरली चिंचोलकर ,राजू रेड्डी विशेष रूप से मौजूद रहे । अंत में सभी ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया ।