

छत्तीसगढ़ प्रदेश की अग्रणी साहित्यिक, सामाजिक एवम सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा अंचल के जाने माने साहित्यकार एवम शिक्षक श्रवण कुमार साहू “प्रखर” को उनके साहित्यिक योगदान हेतु “वीणापाणि सम्मान–2021″से सम्मानित किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए वक्ता मंच के अध्यक्ष श्री राजेश पराते जी, सचिव देवेंद्र चावला एवम संयोजक शुभम साहू ने कहा कि, वक्ता मंच अपनी साहित्यिक, सामाजिक एवम सांस्कृतिक क्रियाकलापों एवम रचनात्मक कार्यों के लिए समूचे राज्य में ख्याति अर्जित की है। इसी रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाते हुए गत दिवस ऑनलाइन काव्य लेखन का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के रचनाधर्मियों को सम्मानित किया गया है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर श्रवण कुमार साहू ,”प्रखर” को “वीणापाणि सम्मान2021″से सम्मानित किया गया है। प्रखर जी के इस उपलब्धि हेतु मकसूदन साहू, “बरीवाला,” किशोर कुमार निर्मलकर, मोहनलाल मणिकपन, डॉ रमेश सोनसायटी, रोहित कुमार साहू ,”माधुर्य, संतोष प्रकृति, कोमल सिंह साहू, केंवरा यदु,भारत लाल साहू, छग्गु अडील,रामेश्वर रंगीला,कु प्रिया देवांगन, नरेंद्र पार्थ,सुरेश बंजारे,रवींद्र साहू,सहित अंचल के साहित्यकारों एवम शिक्षक साथियों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
