एनएमडीसी में 50 मिलियन टन उत्पादन – श्रमिकों को 50 ग्राम सोना दे प्रबंधन — इंटक 

इंटक ने परियोजना के अधिशासी निदेशक को सौपा मांग पत्र 

किरंदुल — देश की अग्रणी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के माह मार्च के अंतिम कार्य दिवस से पूर्व ही 50 मिलियन टन उत्पादन का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर देश में नंबर एक स्थान प्राप्त किया है। यूनियन ने इस सफलता को सीएमडी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रबंधन की कुशल मार्गदर्शकता एवं श्रमिकों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। उत्पादन की इस उपलब्धि पर किरंदुल परियोजना की श्रमिक संघ इंटक ने सभी कर्मचारियों को 50 ग्राम सोना, 2 अतिरिक्त वेतन वृद्धि एवं इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्रदान करना जैसी कई अन्य मांगों का ज्ञापन किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रबिन्द्र नारायण को सौपा ।इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप ,सचिव ए के सिंह , पदाधिकारी दिलीप सिंह, शैलेश रथ, प्रशांत कुमार ठाकुर,ओम कुमार साहू, राकेश कुमार लाल, रविश कुमार तिवारी, सत्यप्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।