किरंदुल की बेटी साहित्यकार डॉ दिव्या देशमुख राज्यपाल रमेन डेका के हाथों हुई सम्मानित 

( राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई सम्मानित )

किरन्दुल – किरंदुल की बेटी एवं हिंदी साहित्यकार डॉ. दिव्या देशमुख ‘उन्मुखी’ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया।राजधानी में एशिया न्यूज़ भारत एवं न्यूज़ प्लस 24 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल महामहिम रमेन डेका के करकमलों से उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। वहीं एक अन्य समारोह में लावण्या फाउंडेशन द्वारा उन्हें वूमेन 2026 अवार्ड से भी नवाजा गया।

उल्लेखनीय है कि लावण्या फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक जिले से एक प्रतिभावान एवं प्रेरणादायी महिला का चयन कर सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष दंतेवाड़ा जिले से डॉ. दिव्या देशमुख ‘उन्मुखी’ को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।

डॉ. दिव्या देशमुख को यह सम्मान साहित्य के माध्यम से समाज में नारी सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया। उनकी रचनाएं विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं और वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन कर रही हैं।

डॉ. दिव्या देशमुख ‘उन्मुखी’ ने इस सम्मान को अपने क्षेत्र, पाठकों और साहित्य प्रेमियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव और महिलाओं की आवाज़ को और मजबूती से उठाने की प्रेरणा देती है।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।