महिला संगठन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 

छ०ग०महिला फेडरेशन शाखा किरंदुल के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम 

पार्षद लीना सोनी ने पार्षद निधि से भेंट किया साउंड सिस्टम 

किरंदुल — छत्तीसगढ़ महिला फेडरेशन शाखा किरंदुल के तत्वाधान में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के स्थानीय मंगल भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरंदुल पालिकाध्यक्ष रूबी सिंह ,विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला संगठन की संरक्षक कामरेड बसंत रानी संधू ,संरक्षक कामरेड मंजू पांडेय ,पार्षद लीना सोनी ,पार्षद गिरिजा विश्वकर्मा ,पार्षद पदमा नाग के साथ साथ छत्तीसगढ़ महिला संगठन शाखा किरंदुल की अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राजी मोल ,सचिव भावना सर्वदे ,कोषाध्यक्ष कविता गुरु के साथ साथ महिला संगठन किरंदुल की सैकड़ों सदस्यों के साथ साथ विभिन्न संस्थाओं की महिला सदस्यों की गरिमामय उपस्थित रही । उल्लेखनीय हैं कि कार्यक्रम के दौरान किरंदुल नगर पालिका के वार्ड नं 09 की पार्षद लीना सोनी ने किरंदुल महिला संगठन को साउंड सिस्टम भी अपनी पार्षद निधि से प्रदान किया ।