किरंदुल – ग्राम पंचायत कोड़ेनार स्थित पशुपतिनाथ मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर स्थापना की 15 वीं वर्षगांठ का आयोजन 28 फरवरी शनिवार विधिवत पूजा अर्चना व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।सर्वप्रथम सुबह महामृत्युंजय मंत्र रुद्राभिषेक,पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ जिसमें श्रद्धालुगण व गायत्री परिवार के सदस्य सम्मिलित हुए।तत्पश्चात महाभण्डारे का आयोजन किया गया।जिसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पशुपतिनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और महाभण्डारे के साथ संपन्न हुआ स्थापना दिवस
