प्रेम बंजारे तिल्दा की रिपोर्ट
होली हुडदंगियों पर होगी पुलिस की शक्त निगरानी, – होगी कड़ी कार्यवाही.
तिल्दा नेवरा तहसीलदार राम प्रसाद बघेल ,एडिशनल एसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी, तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक सम्पन्न.
तिल्दा नेवरा – रंगों का त्योहार होली का पर्व धुमधाम व शांति पूर्वक मनाये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा शाति समिति बैठक थाना प्रागण में आहुत की गई। पुलिस थाना तिल्दा नेवरा में होली पर्व के दौरान शाति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चर्चा एवं सुझाव मांगा गया। व्यवस्था को दुरूस्त रखने की बात कही ।
तिल्दा नेवरा तहसीलदार राम प्रसाद बघेल एडिशनल एसपीवीरेंद्र चतुर्वेदी तिल्दा नेवरा थाना प्रभारीरमाकांत तिवारी ने जनप्रतिनिधियों, व्यापारी, नगरवासी पत्रकारो की उपस्थिति में होली पर्व शांति पूर्वक मनाने के संबंध में चर्चा किया गया जिसमें तीन सवारी बाईक व तेज अवाज से हार्न व भोपु बजाने, मुखौटा पहनने, शराब पीकर हुडदंग करने के खिलाफ कार्यवाही किया जायेगा, किसी के उपर जबरन रंग गुलाल न लगाये सार्वजनिक संपत्ति को किसी प्रकार से नुकसान पहुँचाना अपराध है जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि होलिका दहन के पूर्व ही वार्ड प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधी अपने मोहल्लेवासीयों से होली शाति से मनाने की अपील कर दें पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करें।
तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी ने अपील की कि होली का पर्व शांतिपूर्वक एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि होली के दौरान किसी प्रकार का दंगा-फसाद न हो तथा शराब सेवन कर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि होली के साथ-साथ ईसाई समुदाय का लेंट और मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमजान भी चल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी समुदायों से आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखने एवं पुरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए क्षेत्रवासियां, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों से सहयोग की अपील की।
बैठक में पुलिस मितान ,सरपंच गण ,कोटवार गण , स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया । इस दौरान होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं आपसी समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा किया गया ।
बाइट -वीरेंद्र चतुर्वेदी/एडिशनल एसपी रायपुर ग्रामीण
