( गौरव पथ पर बेतरतीब खड़ी बिटीओ की ट्रके मौत को दे रही निमंत्रण )
( पुलिस की चालानी कार्यवाही के बाद भी बेखौफ है बिटीओ )
किरंदुल — दंतेवाड़ा जिले में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन यानी बिटीओ हमेशा से ही अखबारों या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की हेड लाइन में बनी रहती हैं चाहे वो ट्रकों की पार्किंग स्थल की समस्या हो या बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन में सदस्यता लेने की हो । उल्लेखनीय हैं कि बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की ट्रके एनएमडीसी की किरंदुल और बचेली परियोजना से लोह अयस्क का परिवहन करती हैं ।परंतु एक दुर्भाग्य का विषय है कि बिटीओ की हज़ारों ट्रकों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल अथवा ट्रांसपोर्ट नगर की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बिटीओ की ट्रके बस स्टैंड से लेकर रिंग रोड नम्बर 4 बिटीओ कार्यालय तक सड़क मार्ग के दोनों किनारों पर अन्यंत्र खड़ी पाई जाती है जिससे राहगीरों के साथ दुर्घटना की भी संभावना हमेशा बनी रहती है ।विदित हो कि स्थानीय किरंदुल पुलिस ने बिटीओ में रजिस्टर्ड ट्रकों को बेतरतीब सड़को पर खड़ा नहीं करने को लेकर बिटीओ को नोटिस देने के बाद कई दफे बेतरतीब खड़ी ट्रकों के मालिकों को ट्रकों को हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया था । साथ ही नोटिस की अवहेलना करने वाले 70 ट्रक मालिकों के वाहनों पर नोटिस चस्पा भी किया गया था ।परंतु उसके बाद भी स्थिति जस की तस ही नज़र आती हैं ।मानो ऐसा लगता है कि बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की वाहनों के लिए ही गौरवपथ का निर्माण किया गया था क्योंकि आज वर्तमान समय में बिटीओ की ट्रके ही गौरवपथ की शान बनी हुई है ।
संजय यादव – किरंदुल थाना प्रभारी 
इस संबंध में किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव से बयान लेने के लिए कई बार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिस की गई परंतु नेटवर्क प्रॉब्लम के कारण बात नहीं हो पाई ।
