( दंतेवाड़ा जिले में मुख्य सड़क मार्ग किनारे स्थित गांवों में किया वितरण )
किरंदुल – दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन जहाँ एक तरफ एनएमडीसी किरंदुल और एनएमडीसी बचेली परियोजना से निकलने वाले लोह अयस्क का परिवहन छत्तीसगढ़ राज्य के साथ साथ आंध्र प्रदेश ,तेलंगाना ,महाराष्ट्र की कंपनियों में करते हुए वाहन चालकों के साथ साथ कई लोगों के जीविकोपार्जन का साधन कई वर्षो से करती आ रही है । तो वहीं करीबन 1500 ट्रकों को संचालित करने वाली संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बिटीओ ने एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की मानवता के साथ साथ किरंदुल से लेकर दंतेवाड़ा ,गीदम के मुख्य मार्ग में स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रखने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण रखने की मानवीय संवेदना को जाहिर करते हुए बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बिटीओ की ओर बचेली ,किरंदुल ,धुरली ,गामावाड़ा ,दंतेवाड़ा ,गीदम में बेरिकेट्स का वितरण किया । इस दौरान बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह ,सचिव आकाश गोयल सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।
