जिला पंचायत सीईओ  प्रखर चंद्राकर ने की बिहान योजना की समीक्षा विविध आजीविका गतिविधियों से लखपति बनाने पर दिया जोर

गरियाबंद – जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की समीक्षा बैठक ली। जिसमें बिहान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी, एफपीओ-एफपीसी के सीईओ, आईएफसी एंकर, प्रदान व साधन संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में समाजिक समावेशन, वित्तीय समावेशन, आजीविका गतिविधियों व एफपीओ-एफपीसी के प्रगति पर जोर दिया गया।

सीईओ श्री चंद्राकर ने सभी एफपीओ सीईओ एवं आईएफसी एंकर को निर्देशित किया कि सभी अर्द्धवार्षिक बिजनेस प्लान तैयार कर आजीविका गतिविधियों से स्व-सहायता समूह के महिलाओं को लाभान्वित कराएं। इसके अलावा किसानों के उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर बाजार मिल सके। उन्होंने समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की ठोस रणनीति बनाकर कार्ययोजना अनुसार कार्य को क्रियान्वित करें। बिहान अंतर्गत सभी महिलाओं को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं समूह से नहीं जुड़े हैं उन्हें मार्च 2026 तक जोड़े। श्री चंद्राकर ने एनपीए को कम करने हेतु प्रति माह संकुल संगठन स्तर बैंक प्रबंधक की उपस्थित में समुदाय आधारित ऋण वापसी तंत्र (सीबीआरएम) की बैठक करने को कहा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक पतंजलि मिश्रा द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि एवं गैर-कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने कहा गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री रमेश वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। मैनपुर एफपीओ के सीईओ को लाख, दाल एवं मक्का के उत्पादन की बढ़ावा देते हुए बाजार में विक्रय करने हेतु विस्तृत योजना बनाने का सुझाव दिया।